Odisha Police Admit Card Released : ओडिशा में पुलिस कांस्टेबल के 2080 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थियों के चयन के लिए परीक्षा 07 दिसंबर से आयोजित की जानी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड आज जारी होंगे। आवेदक संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। संस्थान की वेबसाइट odishapolice.gov.in है। साथ ही एडमिट कार्ड जारी होते इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाना होगा। इसके होमपेज पर e-Admit card for the post of Constables / Sepoys का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा। अब मांगी गई डिटेल भरकर सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा। यहां से आप इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
मॉक टेस्ट भी कराएगा विभाग
परीक्षा की तैयारी के लिए ओडिशा पुलिस विभाग द्वारा मॉक टेस्ट का लिंक कल उपलब्ध करवाया जाएगा। अभ्यर्थी कल से इस लिंक का उपयोग कर मॉक टेस्ट दे सकेंगे। अपनी परीक्षा तैयारियों को और पुख्ता कर सकेंगे।
परीक्षा का पैटर्न समझें
परीक्षा में वहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न-पत्र हल करने के लिए 120 मिनट यानी दो घंटे का समय मिलेगा। हर सही जवाब के लिए 1 अंक दिया जाएगा। निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। ऐसे में हर गलत जवाब पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। प्रश्न-पत्र में सवाल उड़िया लैंग्वेज, इंग्लिश लैंग्वेज, अर्थमेटिक, जनरल नॉलेज, सिचुएशन अवेयरनेस, लॉजिकल रीजनिंग और कंप्यूटर नॉलेज विषयों स पूछे जाएंगे। प्रश्नों का लेवल 10वीं कक्षा का रहेगा।