ओडिशा : पाटकुरा विधानसभा सीट पर चुनाव 20 जुलाई को - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ओडिशा : पाटकुरा विधानसभा सीट पर चुनाव 20 जुलाई को

बीजद ने अब अग्रवाल की पत्नी साबित्री को निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। भाजपा से वरिष्ठ

ओडिशा के केंद्रपाड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के तहत पाटकुरा विधानसभा सीट पर 20 जुलाई को चुनाव होंगे। एक अधिसूचना में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की अधिसूचना के अनुसार, वोटों की गणना 24 जुलाई को होगी। इस अधिसूचना के साथ आदर्श आचार संहिता गुरुवार से लागू हो गई।
पाटकुरा विधानसभा सीट पर पहले चुनाव हाल में संपन्न हुए आम चुनावों के चौथे चरण में 29 अप्रैल को कराए जाने थे। लेकिन बीजू जनता दल (बीजद) के उम्मीदवार बेद प्रकाश अग्रवाल का 20 अप्रैल को निधन होने की वजह से चुनाव टाल दिया गया।
 इसके बाद ईसीआई ने चक्रवात ‘फानी’ के मद्देनजर चुनाव को अन्य 60 दिनों के लिए टाल दिया। फानी चक्रवात ने राज्य में 3 मई को दस्तक दी थी। बीजद ने अब अग्रवाल की पत्नी साबित्री को निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। भाजपा से वरिष्ठ नेता बिजोय महापात्रा मैदान में हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।