ओडिशा बोर्ड ने राज्य में पढ़ रहे छात्र- छात्राओं के लिए 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया हैं। क्योंकि पिछले कई दिनों से बच्चे अपने नतीजों को लेकर उत्सुहक थे। हालांकि, बोर्ड के रिजल्ट को लेकर शिक्षा अधिकारियों ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। दरअसल, बच्चों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in और bseodisha.ac.in पर लॉग इन कर सकते हैं।
90.55% छात्र-छात्राएं ने पास की परीक्षा
मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास व स्कूल और जन शिक्षा सचिव विष्णुपद सेठी ने परिणामों की घोषणा की. इस वर्ष 90.55% छात्र-छात्राएं परीक्षा पास करने में सफल रहे हैं। जबकि आठ हजार से अधिक छात्र परीक्षा पास नहीं कर सके. इस साल करीब पांच लाख विद्यार्थी बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा में शामिल हुए थे। ओडिशा बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा में छात्राओं ने बाजी मारी है. परीक्षा देने वाली 92.37 फीसदी लड़कियों ने इसे पास किया है।
नतीजें चेक करने के लिए इस वेबसाइट पर करें किल्क
ओडिशा बोर्ड ने आज के दिन राज्य में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए रिज्लट घोषित कर दिया हैं। बताया जा रहा है कि राज्य के 90.55% बच्चों ने अपनी परीक्षा में पूर्ण रूप से सफल हुए हैं। दरअसल बच्चों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in और bseodisha.ac.in पर क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद बच्चे अपने होम पेज पर मौजूदा बीएसई ओडिशा मैट्रिक रिजल्ट 2022 के ऑफिशियल लिंक पर विजिट कर सकते हैं।