ओडिशा का इस वित्त वर्ष में 45,500 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य

निरंजन पुजारी ने विधानसभा में सत्ताधारी बीजू जनता दल के विधायक प्रफुल्ल सामल के एक लिखित सवाल के

ओडिशा सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने 2019-20 में 45,500 करोड़ का राजस्व जुटाने का लक्ष्य तय किया है। राज्य के वित्त मंत्री निरंजन पुजारी ने विधानसभा में सत्ताधारी बीजू जनता दल के विधायक प्रफुल्ल सामल के एक लिखित सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।

चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए संसद के दोनों सदनों ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई 

पुजारी ने कहा कि जून महीने तक कर के जरिये 6,943 करोड़ रुपये तथा कर से इतर के स्रोतों से 3,484 करोड़ रुपये का राजस्व जमा किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘2019-20 में 45,500 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि इसमें से 33 हजार करोड़ रुपये कर के जरिये तथा अन्य स्रोतों से 12,500 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।