महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या में आठ लाख से अधिक की बढ़ोतरी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या में आठ लाख से अधिक की बढ़ोतरी

महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बलदेव सिंह ने बुधवार को बताया कि इस साल की शुरुआत में हुए

महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बलदेव सिंह ने बुधवार को बताया कि इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव के बाद से राज्य में मतदाताओं की संख्या में आठ लाख से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। 
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद राज्य में 31 अगस्त तक मतदाताओं की कुल संख्या 8,94,46,211 थी। 
सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि ईवीएम से ‘‘छेड़छाड़ नहीं की जा सकती’’। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग इन मशीनों के बारे में ‘‘गलत सूचना’’ के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएगा। 
सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘15 जुलाई तक मतदाता सूची के अनुसार राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 8,85,86,961 थी जिनमें से 4,63,27,241 पुरुष और 4,22,57,193 महिलाएं थीं। इसके अलावा 2,527 तृतीय लिंग के मतदाता थे।’’ 
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद 31 अगस्त तक मतदाताओं की कुल संख्या 8,94,46,211 थी। मतदाताओं की संख्या में 10,75,528 की बढ़ोतरी हुई, लेकिन 2,16,278 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। इसका अर्थ यह हुआ कि कुल 8,59,250 मतदाता बढ़े हैं। 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 8,94,46,211 मतदाताओं में 4,67,37,841 पुरुष और 4,27,05,777 महिलाएं हैं। मतदाता सूची के अनुसार महिलाओं-पुरुषों का अनुपात 914 : 1000 है, जबकि जनगणना में अनुपात 925 : 1000 है। 
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां चल रही हैं कि राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव हों। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 14 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।