भिखारियों को नोट बांटने के मामले में दिग्विजय सिंह को नोटिस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भिखारियों को नोट बांटने के मामले में दिग्विजय सिंह को नोटिस

दिग्विजय सिंह 28 मार्च को चिंतामन गणेश मंदिर में दर्शन के लिए भी गए थे। यहां उनका मंदिर

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को सीहोर जिला प्रशासन ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह 28 मार्च को सीहोर भ्रमण पर आए थे। उस दौरान वे सीहोर जिला मुख्यालय स्थित चिंतामन गणेश मंदिर में दर्शन के लिए भी गए थे।

यहां उनका मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों को नोट बांटने का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सीताराम यादव ने इस आशय की शिकायत जिला प्रशासन से की। शिकायत में कहा गया कि दिग्विजय सिंह ने भिखारियों को नोट बांटकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इस शिकायत पर कल स्थानीय निर्वाचन अधिकारी व सीहोर एसडीएम वरुण अवस्थी ने दिग्विजय को नोटिस जारी कर उसका जवाब मांगा है।

भाजपा ने चुनाव आयोग से दिग्विजय की शिकायत की, मंदिर के बाहर बांटे 20 रुपये के नोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 12 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।