हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को विधानसभा को बताया कि सरकार की आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई योजना नहीं है। ठाकुर ने कांग्रेस विधायकों-मोहन लाल ब्राक्टा, मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह के सवालों के जवाब में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 12,165 आउटसोर्स कर्मचारी काम कर रहे हैं। इनमें से 3,100 की तैनाती पिछले साल की गई।
सरकार इन कर्मचारियों की सेवा के एवज में आउटसोर्स कंपनियों को 153.19 करोड़ रुपये उपलब्ध कराती है और कंपनियां इन कर्मचारियों को 130.10 करोड़ रुपये प्रदान करती हैं।


















