संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कोफी अन्नान के निधन पर नीतीश ने जताया शोक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कोफी अन्नान के निधन पर नीतीश ने जताया शोक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कोफी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कोफी अन्नान के निधन पर आज गहरी शोक संवेदना प्रकट की।

नीतीश कुमार ने यहां शोक संदेश में कहा कि कोफी अन्नान अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के प्रबल हिमायती थे। उनके निधन से दुनिया ने एक महान अफ्रीकी राजनयिक और मानवतावादी शख्सियत को खो दिया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं समर्थकों को दु:ख की इस घड़ में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि कोफी अन्नान का संक्षिप्त बीमारी के बाद स्विट्जरलैंड के बर्न स्थित एक अस्पताल में आज निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। वह घाना के नागरिक थे। उनके परिवार में पत्नी और संतान अमा, कोजो और नीना हैं। उन्होंने वर्ष 1997-2006 संयुक्त राष्ट्र के महासचिव पद पर दो कार्यकाल तक सेवाएं दी और जेनेवा में सेवानिवृत्त होने के बाद वह स्विट््जरलैंड के एक गांव में रहने चले गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।