आंध्र प्रदेश में रसायन फैक्टरी अग्निकांड पर नीतिश ने बिहार के मजदूरों की मौत पर जताया शोक, अनुग्रह राशि की घोषणा की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आंध्र प्रदेश में रसायन फैक्टरी अग्निकांड पर नीतिश ने बिहार के मजदूरों की मौत पर जताया शोक, अनुग्रह राशि की घोषणा की

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आंध्र प्रदेश में एलुरु जिले के अक्की रेड्डीगुडेम में स्थित एक रसायन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आंध्र प्रदेश में एलुरु जिले के अक्की रेड्डीगुडेम में स्थित एक रसायन फैक्टरी में आग लगने की घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए इस हादसे में बिहार के कुछ मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। बुधवार रात फैक्टरी के एक रिएक्टर में विस्फोट होने के कारण छह कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य झुलस गए। मृतकों में से चार बिहार के बताए जा रहे हैं।
नीतिश नें  मृत श्रमिकों के लिए राहत कोष की घोषणा की
नीतीश ने हादसे में मृत बिहार के श्रमिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये तथा हादसे में घायल हुए बिहार के मजदूरों को 50-50 हजार रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि आंध्र प्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय के साथ घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करें तथा मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था भी करें।
रासायनिक कारखाने  में लगी थी भीषण आग
आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में एक रासायनिक कारखाने में भीषण आग लगने और रिएक्टर विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह आपदा बुधवार देर रात मुसुनुरु मंडल के अक्कीरेड्डीगुडेम गांव में पोरस लैबोरेटरीज प्लांट में हुई।पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में चार बिहार के रहने वाले हैं।घायलों को विजयवाड़ा के सरकारी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।