सुर्खियों में रहने वाले धीरेन्द्र शास्त्री का नया रूप, मोर के साथ लगे नाचने, सोशल मीडिया पर Video जमकर हुआ वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सुर्खियों में रहने वाले धीरेन्द्र शास्त्री का नया रूप, मोर के साथ लगे नाचने, सोशल मीडिया पर Video जमकर हुआ वायरल

देश में काफी सामन्य से सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री का एक वीडियो अब

देश में काफी सामन्य से सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।बता दें वीडियो में धीरेन्द्र शास्त्री मोर के साथ नाचते हुए दिख रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बागेश्वर धाम सरकार नाम के धीरेन्द्र शास्त्री के ट्विटर हैंडल ने इस वीडियो को ट्विटर पर साझा किया है। 
 वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट 
दरअसल, धीरेन्द्र शास्त्री इन दिनों गुजरात में है। सूरत में उनका दरबार लगा हुआ है। वीडियो भी गुजरात का ही है। यहां धीरेन्द्र शास्त्री मोर के साथ-साथ नाच रहे हैं। मोर पंख फैलाए हुए है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। कोई इसे धीरेन्द्र शास्त्री का नया रूप बता रहा है तो कोई इसे ढोंग कह रहा है। 
धीरेन्द्र शास्त्री का दरबार गुजरात में रहने वाला है
बता दें, सूरत में लगे दरबार में धीरेन्द्र शास्त्री ने एक बार फिर हिन्दू राष्ट्र को लेकर अपनी बात कही लेकिन इस बार उन्होंने पाकिस्तान को भी लपेट लिया। उन्होंने कहा कि अगर भारत के हिन्दू एकजुट हो जाएं तो पाकिस्तान भी हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा। दरबार में धर्मांतरण को लेकर भी शास्त्री ने कई बातें कहीं। अगले कुछ दिनों तक धीरेन्द्र शास्त्री का दरबार गुजरात में रहने वाला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।