कर्नाटक में हिजाब के बाद शुरू हुआ नया विवाद, स्कूलों में भगवा रंग से रंगे जाएंगे क्लास रूम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक में हिजाब के बाद शुरू हुआ नया विवाद, स्कूलों में भगवा रंग से रंगे जाएंगे क्लास रूम

कर्नाटक में पहले ही कई समय से हिजाब को लेकर विवाद चल ही रहा था। क्लास रूम के

कर्नाटक में पहले ही कई समय से हिजाब को लेकर विवाद चल ही रहा था। क्लास रूम के अंदर हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के बाद जमकर हंगामा हुआ था। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक जा पंहुचा। उस दौरान राज्य सरकार ने ‘विवेका’ योजना के तहत राज्य भर में शुरू की जा रही 10,000 कक्षाओं को भगवा रंग में रंगने का फैसला किया है।  सरकार के इस फैसले को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है।
भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार 992 करोड़ रुपये की लागत से राज्य भर के सरकारी स्कूलों में स्वामी विवेकानंद के नाम पर 10,000 से अधिक कक्षाओं का निर्माण करने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कलबुर्गी में बाल दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्री बीसी नागेश के साथ इस योजना का शुभारंभ किया।
बीसी नागेश ने कहा, “क्या इसमें कुछ गड़बड़ है? क्या भगवा रंग नहीं है? अगर आर्किटेक्ट भगवा रंग का सुझाव देते हैं तो हम इसे पेंट करेंगे। सरकार यह तय नहीं करेगी कि खिड़कियां, दरवाजे और सीढ़ियां कैसी होनी चाहिए। हमारे पास आर्किटेक्ट हैं और हम उनकी सिफारिशों के आधार पर फैसला करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।