महाराष्ट्र में लगातार तीसरें दिन कोरोना के नए मामले 20 हजार के पार, 5 की हुई मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र में लगातार तीसरें दिन कोरोना के नए मामले 20 हजार के पार, 5 की हुई मौत

देश में बढ़ते कोरोना वायरस का असर लगातार तीसरे दिन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई मे देखने को

देश में बढ़ते कोरोना वायरस का असर लगातार तीसरे दिन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई मे देखने को मिला है। शनिवार को भी मुंबई में 20,318 संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं तथा पांच लोगों की मौत हुई है। आज के मामले आने के बाद शहर में सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख के पार हो गई है। शुक्रवार को शहर में 20,971 मामले आए थे।
लोकल ट्रेनों को नहीं किया जाएगा बंद : स्वास्थ्य मंत्री 
महाराष्ट्र में आज 1,257 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं और जिनमें से 108 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। आज की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 6,003 लोग ठीक हो गए और उन्हें छुट्टी दे दी गई। रिकवरी रेट फिलहाल 86 फीसदी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा था कि, अभी लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा इसके अलावा लोकल ट्रेनों के बंद करने पर कोई फैसला नहीं किया गया है। गौरतलब है कि, महाराष्ट्र में लोकल ट्रेन में रोजाना भारी संख्या में लोग सफर करते हैं जिसकी वजह से कोरोना के फैलने की आशंका बढ़ जाती है।
कई डॉक्टर भी हुए संक्रमित 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में जिन लोगों का कोविड परीक्षण किया जा रहा है उनमें से हर तीसरा व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिल रहा है। राज्य में कोरोना मरीजों में शामिल डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी भी है। आंकड़ो के मुताबिक महाराष्ट्र में 260 से अधिक डॉक्टर वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में इस समय ओमिक्रॉन वेरिएंट का कारण आने वाले कोविड मामले डेल्टा वेरिएंट के मामलों के मुकाबलें 75 फीसदी ज्यादा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।