PM और RSS के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के पूर्व MLA नीरज पर देशजद्रोह का मामला दर्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM और RSS के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के पूर्व MLA नीरज पर देशजद्रोह का मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता नीरज भारती को कथित रूप से “राष्ट्रविरोधी और आपत्तिजनक”सामग्री पोस्ट

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता नीरज भारती को कथित रूप से “राष्ट्रविरोधी और आपत्तिजनक”सामग्री पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। उन पर राजद्रोह का आरोप लगा है और शनिवार को शिमला की अदालत में पेश किया जाएगा। भारती ने अपनी कई पोस्ट में लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुए संघर्ष के बाद प्रधानमंत्री और आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 
भारती को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने पूछताछ के लिए बुलाया था। तीन दिनों तक पूछताछ करने के बाद शुक्रवार शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने  बताया कि अब उन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा। कांगड़ा जिले के जवाली से पूर्व विधायक को भारतीय दंड संहिता की धारा 124-ए (राजद्रोह), 153-ए , 504 और 505 के तहत गिरफ्तार किया गया था। 

Covid-19 : विश्व में संक्रमितों का आंकड़ा 97 लाख के पार, 5 लाख से अधिक लोगों ने गंवाई जान

बता दें कि वह पिछली कांग्रेस सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे हैं। इससे पहले भी वह अपनी पोस्ट के लिए विवादों में रहे है। उनके पिता चंदर कुमार पूर्व सांसद और राज्य के एक प्रमुख ओबीसी नेता हैं। कुमार ने मीडिया से कहा, “राज्य सरकार विपक्षी नेताओं को चुप कराने की कोशिश कर रही है। मेरे बेटे के खिलाफ दर्ज किया गया मामला राजनीति से प्रेरित है।” 
हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता नीरज भारती को कथित रूप से “राष्ट्रविरोधी और आपत्तिजनक”सामग्री पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। उन पर राजद्रोह का आरोप लगा है और शनिवार को शिमला की अदालत में पेश किया जाएगा। भारती ने अपनी कई पोस्ट में लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुए संघर्ष के बाद प्रधानमंत्री और आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। भारती को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने पूछताछ के लिए बुलाया था। तीन दिनों तक पूछताछ करने के बाद शुक्रवार शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने  बताया कि अब उन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा। 
कांगड़ा जिले के जवाली से पूर्व विधायक को भारतीय दंड संहिता की धारा 124-ए (राजद्रोह), 153-ए , 504 और 505 के तहत गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि वह पिछली कांग्रेस सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे हैं। इससे पहले भी वह अपनी पोस्ट के लिए विवादों में रहे है। उनके पिता चंदर कुमार पूर्व सांसद और राज्य के एक प्रमुख ओबीसी नेता हैं। कुमार ने मीडिया से कहा, “राज्य सरकार विपक्षी नेताओं को चुप कराने की कोशिश कर रही है। मेरे बेटे के खिलाफ दर्ज किया गया मामला राजनीति से प्रेरित है।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।