महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे के चलते शरद पवार का जन्मदिन डिजिटल रैली के साथ मनाएगी NCP - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे के चलते शरद पवार का जन्मदिन डिजिटल रैली के साथ मनाएगी NCP

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) कोविड-19 महामारी की स्थिति और ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए अपने अध्यक्ष

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए स्वरुप का खतरा लगातार बढ़ा रहा है। ऐसे में प्रदेश सरकार इस संबंध में कड़े कदम उठा रही है। तो वहीं, सरकार में सहयोगी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) कोविड-19 महामारी की स्थिति और ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए अपने अध्यक्ष शरद पवार का जन्मदिन केवल कुछ लोगों की उपस्थिति में मनाएगी और वह डिजिटल माध्यम से शुभकामनाएं स्वीकार करेंगे।  
पवार को बधाई देने के लिए केंद्र नहीं आना चाहिए 
यह जानकारी महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एवं पार्टी नेता जयंत पाटिल ने शुक्रवार को दी। पवार 12 दिसंबर को 81 साल के हो जाएंगे और इस उपलक्ष में पार्टी ने मुंबई के वर्ली स्थित नेहरू केंद्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है। महाराष्ट्र राकांपा अध्यक्ष पाटिल ने संवाददाताओं से बताया कि वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के खतरे के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों को भी पवार को बधाई देने के लिए केंद्र नहीं आना चाहिए।  
समन्वय मजबूत करने के लिए इस दिन एक ऐप भी शुरू किया जाएगा 
उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर, (पवार) साहेब इस साल लोगों की शुभकमानाएं केवल डिजिटल माध्यम से स्वीकार करेंगे। रैली का प्रसारण पार्टी के आधिकारिक फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। पार्टी संगठन और इसके कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए इस दिन एक ऐप भी शुरू किया जाएगा।’’  

ममता बनर्जी के BSF संबंधी निर्देश पर राज्यपाल की टिप्पणी संघीय भावना के खिलाफ: TMC

हेलीकॉप्टर हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत के निधन पर पाटिल ने कहा कि यह दर्दनाक घटना पूरी प्रणाली पर सवाल खड़ा करती है और अगर कोई कमी है तो उसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार को लेनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि जांच से पहले किसी तोड़फोड़ की आशंका जताना ‘‘गैर जिम्मेदराना’ होगा। पाटिल ने दावा किया कि उन्हें कैबिनेट और पार्टी सहयोगी जितेंद्र आव्हाड की उस कथित टिप्पणी के बारे में जानकारी नहीं है कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि एमवीए 2024 में राज्य में सत्ता में लौटेगा और उद्धव ठाकरे एक बार फिर मुख्यमंत्री होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।