महाराष्ट्र में एनसीपी में पड़ी फूट को लेकर राजनीती इतनी गरम हो गई है कि पूरा देश ये देखने के लिए उत्सुक हो गया है कि आखिर पार्टी किसके पास जएगी चाचा शरद पवार के पास या भतीजे अजित पवार के पास। इसी बीच दोनों गुटों ने 5 जुलाई को अपने शक्ति प्रदर्शन ने एलान किया है। वहीं खबरें एनसीपी में जारी खींचतान में संख्याबल के मामले में भतीजे अजित पवार अपने चाचा शरद पवार पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।
अजित पवार की बैठक में करीब 29 विधायक आए नजर
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की बैठक में शामिल हुए छगन भुजबल ने दावा किया है कि अजित पवार के 40 विधायकों का समर्थन है। मिली जानकारी के मुताबिक अजित पवार की बैठक में करीब 29 विधायक नजर आ रहे हैं। वहीं, शरद पवार के खेमे की ओर से भी ऐसे ही दावे किए जा रहे हैं। हालांकि दावे के बावजूद अभी तक सिर्फ 12 विधायक ही शरद पवार की बैठक में पहुंचे हैं।
शरद पवार का एनसीपी में दबदबा कायम!
यह इसलिए भी हैरानी की बात है क्योंकि एनसीपी विधायकों की बैठक को लेकर दोनों गुटों की ओर से व्हिप जारी किया गया था। ऐसे में अगर बैठक में किसी खेमे के विधायक कम होंगे तो एनसीपी पर उसका दावा अपने आप कमजोर हो जाएगा। साधारण शब्दो में बताए तो आज यह तय हो जाएगा कि राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार का एनसीपी में दबदबा कायम है या फिर भतीजे अजित पवार को विधायकों ने पार्टी का भविष्य मान लिया है।
अजित पवार ने विधायकों के लिए जारी किया व्हिप
आपको बता दें, महाराष्ट्र विधानसभा में एनसीपी के कुल 53 विधायक है। जिसमे से अधिकतर अजित पवार के गुट के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं शरद पवार खेमे की बैठक वाईबी चव्हाण सेंटर में हो रही है। पार्टी के मुख्य सचेतक जितेंद्र आव्हाड ने शरद पवार की बैठक के लिए व्हिप जारी किया है। जिसमें सभी विधायकों को बैठक में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। वहीं, अजित पवार ने अपने खेमे के विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है।


















