छत्तीसगढ़ में 7 नक्सली ढेर, 7 घंटे तक चली मुठभेड़ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

छत्तीसगढ़ में 7 नक्सली ढेर, 7 घंटे तक चली मुठभेड़

जवानों ने छत्तीसगढ़ के जंगल में 7 नक्सलियों को मार गिराया है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले बस्तर में एनकाउंटर हुआ है। बस्तर के अबूझमाड़ स्थित जंगल में सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के बॉर्डर पर आज सुबह हुई है। कई नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है। दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बताया जाता है कि बस्तर पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। सूचना पर बस्तर से चार जिलों के जवानों को भेजा गया था। दो दिनों से जवानों की टीम जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

नक्सलियों के ठिकानों पर पहुंची थी टीम

सुरक्षाबलों की टीम आज सुबह नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंची। यहां नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। 6-7 घंटे तक की मुठभेड़ में जवानों ने 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया।

कई नक्सली घायल

मुठभेड़ में कुछ नक्सली घायल हुए हैं। फिलहाल जवानों की टीम घटनास्थल पर है। इलाके में सर्च अभियान जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के नक्सली भी हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।