नक्सली नेता नर्मदा एक्का की मुंबई के अस्पताल में मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नक्सली नेता नर्मदा एक्का की मुंबई के अस्पताल में मौत

महाराष्ट्र और अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों में दर्जनों आपराधिक मामलों का सामना करने वाली वरिष्ठ नक्सली नेता उप्पुगंती

महाराष्ट्र और अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों में दर्जनों आपराधिक मामलों का सामना करने वाली वरिष्ठ नक्सली नेता उप्पुगंती निर्मला कुमारी उर्फ ​​नर्मदा एक्का की कैंसर से मौत हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक्का वर्ष 2019 में गढ़चिरौली में पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले में भी कथित तौर पर शामिल रही थी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, नर्मदा एक्का (63) को चार साल पहले कैंसर से ग्रसित होने का पता चला था और नौ अप्रैल को मुंबई के उपनगर बांद्रा में एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पति को किया गया था 2019 में गिरफ्तार 
उन्होंने बताया कि दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति की सदस्य रही एक्का को 11 जून, 2019 को उसके पति किरण उर्फ ​​सुधाकर के साथ गढ़चिरौली नक्सल हमले में उनकी कथित भूमिका के लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसमें 15 पुलिसकर्मी और एक नागरिक की जान चली गई थी। यह जोड़ा मूल रूप से आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का रहने वाला था।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।