नक्सल प्रभावित बालाघाट में निर्दलीय उम्मीदवार किशोर समरीते का वाहन फूंका - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नक्सल प्रभावित बालाघाट में निर्दलीय उम्मीदवार किशोर समरीते का वाहन फूंका

किशोर समरीते अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए EC से

मध्य प्रदेश के बालाघाट संसदीय क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र लांजी में रविवार रात अज्ञात लोगों ने निर्दलीय उम्मीदवार किशोर समरीते के वाहन में आग लगा दी। इसमें नक्सलियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। समरीते ने सोमवार को बताया कि वे रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि लगभग तीन बजे लांजी विधानसभा क्षेत्र से दौरा करके लौट रहे थे।

इसी दौरान चोरिया गांव के पास एक मंदिर में दर्शन के लिए रुके तभी 18 से 20 लोगों ने उन्हें घेर लिया और वाहन से उतारने के बाद उनके वाहन (पजेरो) को आग लगा दी। किशोर समरीते पैदल चलते हुए सुबह लगभग साढ़े पांच बजे लांजी पहुंचे और घटना की जानकारी दी। बालाघाट के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने सोमवार को संवाददाताओं से किशोर समरीते के वाहन को जलाए जाने की पुष्टि की है, मगर इसमें नक्सलियों का हाथ होने की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोर समरीते पूर्व विधायक हैं, अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए चुनाव आयोग से आर्थिक सहायता दिए जाने के अलावा बैंक से कर्ज दिलाने की मांग की थी। ज्ञात हो कि, राज्य के छह संसदीय क्षेत्रों में सोमवार को मतदान हो रहा है।

इनमें बालाघाट नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। यहां के नक्सल प्रभावित विधान सभा क्षेत्र बैहर, लांजी एवं परसवाड़ा में मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम चार बजे तक चलेगा, वहीं शेष सभी क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।