नाना पटोले का किसान कांग्रेस के अध्यक्ष पद पद से इस्तीफा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नाना पटोले का किसान कांग्रेस के अध्यक्ष पद पद से इस्तीफा

उनका यह इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के पद छोड़ने के ऐलान के बाद से पार्टी के अहम

नागपुर : हाल में संपन्न लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र के नागपुर से भाजपा के नितिन गडकरी के हाथों मात खाने वाले कांग्रेस के नाना पटोले ने पार्टी से संबंधित किसान कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उनका यह इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के पद छोड़ने के ऐलान के बाद से पार्टी के अहम पदों पर काबिज लोगों के पदों से त्यागपत्र देने की एक कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
 
गांधी ने कथित तौर पर इस बात से नाराजगी जाहिर की है कि पार्टी की चुनावी हार के बाद भी कुछ नेता अपने पदों पर जमे हुये है। पटोले ने ट्वीट में कहा कि गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष के पद से त्यागपत्र देने पर अड़े हैं। हार सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए वह एआईसीसी-किसान कांग्रेस के अध्यक्ष पत्र से त्यागपत्र दे रहे हैं और किसान कांग्रेस निकाय को भंग किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।