नागपुर में तापमान पंहुचा 41 डिग्री सेल्सियस के पार, 'सुबह से ही सड़के होने लगी वीरान' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नागपुर में तापमान पंहुचा 41 डिग्री सेल्सियस के पार, ‘सुबह से ही सड़के होने लगी वीरान’

नागपुर के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक , विदर्भ क्षेत्र में स्थित चंद्रपुर जिले में मंगलवार को

नागपुर के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक , विदर्भ क्षेत्र में स्थित चंद्रपुर जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आरएमसी के मुताबिक, जिले में सुबह से ही भीषण गर्मी महसूस होने लगी है और दोपहर बाद सड़कें वीरान हो जाती हैं।  
घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल 
लोग चिलचिलाती गर्मी में घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में इस साल गर्मी में पारा पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म स्थान बन गया है। 
जाने कहा रहा 39 डिग्री से ज्यादा तापमान 
मिली जानकारी के अनुसार  जिला मुख्यालय से 127 किलोमीटर दूर स्थित ब्रह्मपुरी तहसील में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। विदर्भ क्षेत्र के अन्य जिलों की बात करें तो, वर्धा में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस, अकोला में 39.9 डिग्री सेल्सियस, अमरावती में 39.6 डिग्री सेल्सियस, यवतमाल में 39.5 डिग्री सेल्सियस, बुलढाणा में 39.2 डिग्री सेल्सियस और नागपुर व गोंदिया में 39-39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।