नगालैंड चुनाव: PM मोदी शुक्रवार को NDPP-BJP की संयुक्त रैली को करेंगे संबोधित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नगालैंड चुनाव: PM मोदी शुक्रवार को NDPP-BJP की संयुक्त रैली को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 फरवरी को होने वाले नगालैंड विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए शुक्रवार को चुमौकेदिमा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 फरवरी को होने वाले नगालैंड विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए शुक्रवार को चुमौकेदिमा जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे। मोदी भाजपा-नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) की एक रैली को संबोधित करेंगे। इस चुनाव में भाजपा और एनडीपीपी केवल दो पार्टियां हैं जिन्होंने चुनाव पूर्व गठबंधन किया है।
मोदी के दौरे की जानकारी देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने कहा कि चुनावी राज्य में भाजपा के महत्वपूर्ण नेताओं का दौरा नगालैंड के भविष्य और एनडीपीपी के साथ उसके संबंधों को लेकर पार्टी की चिंता को दर्शाता है।भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले एक सप्ताह में नगालैंड में कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया है।भाजपा-एनडीपीपी गठबंधन ने 60 सदस्यीय विधानसभा की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।