UP में मुख्यमंत्री का चेहरा हो प्रियंका गांधी, नागालैंड कांग्रेस के अध्यक्ष ने की पैरवी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

UP में मुख्यमंत्री का चेहरा हो प्रियंका गांधी, नागालैंड कांग्रेस के अध्यक्ष ने की पैरवी

कांग्रेस की नागालैंड इकाई के अध्यक्ष के. थेरी ने प्रियंका के नाम की पैरवी करते हुए कहा कि

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रदेश का मुख्यमंत्री चेहरा बनाए जाने की मांग उठी है। कांग्रेस की नागालैंड इकाई के अध्यक्ष के. थेरी ने प्रियंका के नाम की पैरवी करते हुए मंगलवार को कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य के लोगों को प्रियंका को अपना मुख्यमंत्री चुनने में खुशी होगी।
नागालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘‘प्रियंका गांधी वाद्रा विवेकशील हैं। उत्तर प्रदेश को उन्हें अपना मुख्यमंत्री चुनने में कोई परेशानी नहीं होगी। मुझे भरोसा है कि हर किसी को इसमें खुशी मिलेगी।’’ 

‘महिला विरोधी सोच के अगुवा’ हैं UP के मुख्यमंत्री, योगी से न्याय की उम्मीद नहीं : प्रियंका गांधी

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न मौकों पर यह कहा है कि अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव प्रियंका के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। हालांकि, मुख्यमंत्री पद के चेहरों को लेकर पार्टी की ओर से अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है। प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव होने के साथ उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी की प्रभारी भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।