असम में बोले नड्डा- झूठ का पुलिंदा का नाम है कांग्रेस, ममता जी के राज की छुट्टी करने के लिए जनता आतुर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

असम में बोले नड्डा- झूठ का पुलिंदा का नाम है कांग्रेस, ममता जी के राज की छुट्टी करने के लिए जनता आतुर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर ‘अवसरवाद की राजनीति’ में लिप्त होने का आरोप लगाते

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर ‘अवसरवाद की राजनीति’ में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि असम की जनता ने शुरू से एनडीए को समर्थन देने का मन बना लिया है। असम की जनता ने प्रथम और द्वितीय चरण में एकतरफा फैसला दिया है और तीसरे चरण में भी जनता का मन स्पष्ट दिख रहा है।
असम के गुवाहाटी में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में इन्होंने(कांग्रेस) कहा था कि हम किसानों का ऋण 7 दिन में माफ करेंगे, नहीं तो मुख्यमंत्री जाएगा। एक मुख्यमंत्री को तो जनता ने ही हटा दिया, बाकी मुख्यमंत्रियों को आप कब हटाने वाले हैं? झूठ का पुलिंदा का नाम कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जहां भी जाएगी घोटाला करेगी। इनको सेवा का ‘स’ भी टच नहीं करता है, ये ही इनका इतिहास रहा है। ये इतना उद्देश्यविहीन प्रोजेक्शन देते हैं कि वो कांग्रेस के मानसिक दिवालियेपन की कहानी कहता है।
असम में कांग्रेस की 5 गारंटी पर नड्डा बोले कि इतिहास में कांग्रेस ने चाय बगान के कर्मचारियों के लिए क्या किया? मुझे समझ नहीं आता कांग्रेस में गारंटी बनाने वाले कौन हैं और उनकी जानकारियां कितनी सीमित हैं। इन्होंने किस तरीके से लोगों को बरगलाया है ये बात सब लोग जानते हैं। नड्डा ने बंगाल चुनाव के बारे में कहा कि पश्चिम बंगाल के नतीजे इस बार चौंकाने वाले आएंगे। ममता जी के राज की छुट्टी करने के लिए बंगाल की जनता आतुर बैठी है, पहले दो चरण में ये साफ हो गया है कि टीएमसी साफ और बीजेपी आ रही है। नंदीग्राम में भी भाजपा की ​जीत निश्चित है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी की जानकारियां बहुत सीमित हैं, उनको असम की संस्कृति का ज्ञान थोड़ा कम है। अवसरवादी राजनीति करने वाले लोगों और डूबते को तिनके का सहारा ही काफी होता है तो ऐसे लोग बदरुद्दीन को ही पकड़ के चलेंगे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि तमिलनाडु में हम AIADMK के साथ सरकार बनाएंगे, पुडुचेरी में हम एनडीए की सरकार बना रहे हैं और केरल में भी हम एक शक्ति के रूप में उभरने वाले हैं।

EC को मोदी जी और अमित शाह के प्रचार पर भी लगानी चाहिए बैन ताकि निष्पक्ष चुनाव हो : सुरजेवाला

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।