महाराष्ट्र में 19 लाख से ज्यादा की कीमत के N95 मास्क और सैनेटाइजर जब्त, दो गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र में 19 लाख से ज्यादा की कीमत के N95 मास्क और सैनेटाइजर जब्त, दो गिरफ्तार

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के कारण इन दिनों मास्क और सैनेटाइजर की बहुत ज्यादा मांग है। इस

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते मास्क और सैनेटाइजर की बड़ी मांग के बीच कालाबाजारी भी बड़े स्तर पर शुरू हो गई है। महाराष्ट्र में मंगलवार को अपराध शाखा के अधिकारियों ने मुंबई में उपनगर गोरेगांव में एक गोदाम से 27.63 लाख रुपये के एन-95 मास्क और सैनेटाइजर जब्त किए है। इसके साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
एक अधिकारी ने बताया कि यहां बड़े पैमाने पर मास्क और सैनेटाइजर की कालाबाजारी की जा रही थी। ये लोग इन्हें महंगी कीमत पर बेचने वाले थे। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के कारण इन दिनों मास्क और सैनेटाइजर की बहुत ज्यादा मांग है। इस कारण से कई लोग इन उत्पादों की कालाबाजारी भी कर रहे हैं। 

मध्य प्रदेश में बढ़ सकती है लॉकडाउन की समय सीमा, CM शिवराज ने दिए संकेत

उन्होंने कहा, ‘‘गुप्त सूचना पर अपराध शाखा की इकाई ने गोरेगांव (पश्चिम) में मोतीलाल नगर में एक गोदाम पर छापा मारा। इस गोदाम में मास्क और सैनेटाइजर को रखा गया था।’’ अधिकारियों ने बताया कि 24।87 लाख रुपये के 9950 एन-95 मास्क और 2।75 लाख रुपये मूल्य का 181 लीटर सैनेटाइजर जब्त किया गया। 
इस मामले में आगे जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फरहान हुसैन रोशन अली पटेल (45) और आमिर हुसैन जाफरी (27) के तौर पर हुई। दोनों ओशिवारा के निवासी हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु कानून की विभिन्न धाराओं और आपदा प्रबंधन कानून की धारा 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।