म्यांमा ने अपने आठ सुरक्षाबलों को मिजोरम सरकार से वापिस भेजने का किया आग्रह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

म्यांमा ने अपने आठ सुरक्षाबलों को मिजोरम सरकार से वापिस भेजने का किया आग्रह

म्यांमा में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच म्यांमार ने मिजोरम प्रशासन से उन आठ पुलिसकर्मियों को वापस भेजने

म्यांमा में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच म्यांमार ने मिजोरम प्रशासन से उन आठ पुलिसकर्मियों को वापस भेजने का आग्रह किया है, जो पिछले महीने पड़ोसी देश में सैन्य तख्तापलट के बाद शरण लेने के लिए पूर्वोत्तर राज्य में आ गए थे। म्यांमार के साथ मिजोरम की 510 किलोमीटर लंबी सीमा है। म्यांमा में सशस्त्र बलों द्वारा एक साल के लिए आपातकाल की घोषणा के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं।
चंपाई की जिला उपायुक्त मारिया सी टी जुआली ने कहा कि म्यांमार के फलाम जिले में उनके समकक्ष ने आठ पुलिसकर्मियों को सौंपने की मांग की है, जो भारत आ गए हैं। जुआली ने शनिवार को कहा, ” मुझे म्यांमार के फलाम जिले के उपायुक्त का एक पत्र मिला है जिसमें मित्रतापूर्ण सद्भाव के तौर पर आठ पुलिस कर्मियों को हिरासत में लेने तथा म्यांमा को सौंपने का अनुरोध किया गया है।’’ पत्र में कहा गया है कि म्यांमार के आठ पुलिसकर्मी भारत चले गए हैं। इससे पहले राज्य के गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा था कि म्यांमा में सैन्य तख्तापलट की घटना के बाद से वहां के 16 नागरिकों ने भारतीय सीमा पार कर मिजोरम में शरण ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।