मुसलमानों ने हिन्दू युवकों को मैला खिलाया, जूतों की माला पहनाई... अब आरोपियों के घरों पर चला बुलोडजर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुसलमानों ने हिन्दू युवकों को मैला खिलाया, जूतों की माला पहनाई… अब आरोपियों के घरों पर चला बुलोडजर

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार एक बार फिर एक्शन मोड में आ गई है. राज्य के शिवपुरी जिले

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार एक बार फिर एक्शन मोड में आ गई है। शिवपुरी जिले के वरखाड़ी गांव में दो युवकों को जूतों की माला पहना कर काला मुंह करने और मैला खिलाने के मामले में आरोपी बनाए गए लोगों के घर पर गुरुवार की सुबह प्रशासन ने कार्रवाई की। यहां पर आरोपियों के द्वारा जो कब्जा किया गया था उस पर बुलडोजर चला।
गौरतलब है कि दो हिन्दू युवकों जिनमें एक दलित व एक पिछड़ा वर्ग का है, के साथ चोरी और छेड़छाड़ के आरोप में पकड़कर गांव के लोगों ने अमानवीय कृत्य किया था। इस मामले में 7 आरोपियों में दो महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 6 आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार है। बीते शुक्रवार की दोपहर वरखाड़ी गांव में कुछ लोगों ने अर्जुन जाटव और संतोष केवट नाम के दो युवकों को लड़कियों की छेड़खानी करने के आरोप में पकड़ लिया था।
ग्रामीणों ने मिलकर युवाओं के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए पहले दोनों युवकों के साथ मारपीट कर दी, इसके बाद दोनों युवकों के गले में चप्पलों की माला डाल दी थी। ग्रामीण इतने पर भी नहीं रुके थे। ग्रामीणों ने मल (मैला) उनके मुंह में भर दिया था। साथ ही उनके कपड़ों पर भी लगा दिया था। इसके बाद दोनों युवकों का जुलूस निकालते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। दोनों युवकों के साथ बरते गए अमानवीय व्यवहार और उनके साथ मारपीट करने वाले सात खिलाफ पुलिस आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।
दोनों पीड़ित युवकों की शिकायत पर इस मामले में पुलिस ने वरखाड़ी गांव के रहने वाले अजमत खान, वकील खान, आरिफ खान, शाहिद खान, इस्लाम खान, रहीशा बानों, साइना बानों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था। एक आरोपी वकील खान को छोड़कर सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त्तार कर लिया है। फरार वकील खान की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।