मुर्मू ने गंभीर मुद्दों पर की चर्चा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुर्मू ने गंभीर मुद्दों पर की चर्चा

NULL

रांची : राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज पुलिस महानिदेशक डी. के. पांडेय को राजभवन बुलाकर कतिपय गंभीर मुद्दों पर चर्चा की। जिनमें प्रमुखता से गाय तस्करी, जमशेदपुर बलात्कार कांड तथा इन दिनों रांची और आसपास में हो रहे जमीन विवाद से संबंधी हत्याएं, बलात्कार की घटनाएं तथा भारत बंद के दौरान आदिवासी छात्रावास में कथित पुलिस ज्यादती की शिकायत के बारे में बैठक कर जानकारी ली।

राज्यपाल ने जमशेदपुर, अरगोड़ा, राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में घटित बलात्कार की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर अधिक संवेदनशील होकर पुलिस को विशेष ध्यान देने का भी निर्देश दिया।

रांची में जमीन विवाद को लेकर हो रही हत्याओं के संबंध में माननीया राज्यपाल ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में जमीन विवाद हो तो ऐसे मामलों में पुलिस पदाधिकारी एकपक्षीय कार्रवाई न करें संबंधित थाना प्रभारी राजस्व प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें एवं हत्याओं को रोकने हेतु सतर्क रहें। गाय तस्करी को रोकने हेतु थाना प्रभारी पशुपालन विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्य करें।

राज्यपाल द्वारा 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान आदिवासी महिला छात्रावास में पुलिस के आचरण एवं बर्ताव की शिकायत को गंभीरता से लेने के लिए एवं राज्य के पुलिस को संवेदनशील होकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + twenty =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।