इंडिया मेला के उद्घाटन समारोह में मुंगंतीवार बोले - PM मोदी के नेतृत्व में मजबूत होगी भारत, जापान की दोस्ती - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इंडिया मेला के उद्घाटन समारोह में मुंगंतीवार बोले – PM मोदी के नेतृत्व में मजबूत होगी भारत, जापान की दोस्ती

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुंगंतीवार ने रविवार को विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत और जापान के बीच दोस्ती मजबूत होगी।
जापान के कोबे में भारत और जापान के बीच कला एवं खाद्य संस्कृति को बढ़वा देने के लिए आयोजित‘इंडिया मेला’के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए श्री मुंगंतीवार कहा कि भारत और जापान के बीच सौहार्द और दोस्ती को मजबूत करेंगे और साथ मिलकर प्रगति की नयी ऊंचाई पर ले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भारत ने जापान के साथ हमेशा मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखे हैं। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक दृष्टिकोण से दोनों देशों के बीच प्रेम संबंध रहे हैं। बौद्ध धर्म‘युद्ध नको, बुद्ध हवा’यानी‘जियो और जीने दो’के संदेश के साथ भारत से जापान पहुंचा है और जापान ने लगातार इस विचार को उस देश के हर घर तक पहुंचाने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा, ‘यह वह देश है, जिसने भारत की आजादी से पहले देश के लिए लड़ने वाले नेताजी सुभाष चंद, बोस का समर्थन किया था। टोक्यो में सुभाष चंद, बोस का मंदिर इसका प्रमाण है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।