Mumbai Rain: मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश से बिगड़े हालात। गुरुवार शाम को मुंबई के कई इलाकों में लगातार बारिश हुई। जिसके कारण सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कई इलाकों में अत्यधिक बारिश की वजह से जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। मुंबई के एलफिंस्टर रोड पर भारी बारिश के कारण जलभराव देखा गया। सड़के जलमग्न होने की वजह से गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई। मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश होने के कारण मौसम ठंडा हो गया है।
#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश के कारण एलफिंस्टन रोड इलाके में जलभराव देखा गया। pic.twitter.com/5ZCNXpc0Gm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2024
सड़कों पर लगा लंबा जाम
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की हालत बारिश की वजह से काफी खराब है। मयानगरी कही जाने वाली मुंबई भारी बारिश की वजह से ‘जलनगरी’ में तब्दील हो चुकी है। सड़कों पर जलजमाव होने के चलते ट्रैफिक पर भी ब्रेक लग गया है और लोकल ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। कई इलाकों से गलियों और घरों तक में पानी भरने की खबर सामने आई है। लोगों को घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित जगहों पर ले जाने को मजबूर होना पड़ा है। कुर्ला ईस्ट से लेकर गोरेगांव तक कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति काफी गंभीर नजर आई है।
#WATCH मुंबई: शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो परेल इलाके है। pic.twitter.com/ijqEIcpsHR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2024
मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की करें तो मुंबई में पिछले दो घंटे से लगातार बारिश हो रही है। अचानक हुई बारिश से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जुईनगर, बेलापुर, ऐरोली इलाकों में भारी बारिश हो रही है। बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से अंबरनाथ से बदलापुर जाने वाली मुख्य सड़क जलमग्न हो गई है। वाहन चालकों को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। निचले इलाकों में भी पानी जमा होने लगा है। BMC ने मुंबई वासियों को सतर्क रहने को कहा।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।