मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर जारी बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की नग्न तस्वीरों पर FIR दर्ज़ की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर जारी बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की नग्न तस्वीरों पर FIR दर्ज़ की

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर जारी की गई निर्वस्त्र तस्वीरों को लेकर,

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर जारी की गई निर्वस्त्र तस्वीरों को लेकर, उनके खिलाफ मंगलवार को एक प्राथमिकी दर्ज की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंबई स्थित एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ने अभिनेता के खिलाफ चेंबूर पुलिस से शिकायत की थी।
चेंबूर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 292 (अश्लील किताबों आदि की बिक्री), 293 (युवाओं को अश्लील सामग्री की बिक्री), 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द कहना, संकेत करना या कृत्य करना) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है।
1658822022 99
एनजीओ के एक पदाधिकारी ने आरोप लगाया था कि अभिनेता ने अपनी तस्वीरों से महिलाओं की भावनाओं को आहत किया और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई है। रणवीर सिंह ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ‘गली बॉय’ जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।