कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने टूर ऑपरेटरों पर लगाई पाबन्दी

पुलिस ने अपने आदेश में कहा कि निजी टूर ऑपरेटरों सहित किसी को भी यदि असाधारण परिस्थितियों में

चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर अब भारत में भी फ़ैल चुका है। इस वायरस से अब तक 107 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें निजी टूर ऑपरेटरों को विदेशी या घरेलू गंतव्य के लिए एक साथ यात्रा करने वाले लोगों के समूह को शामिल नहीं करने का निर्देश दिया गया है । 
पुलिस ने सभी  प्रकार के दौरे को आयोजित करने पर पाबन्दी लगा दी है। पुलिस ने अपने आदेश में कहा कि निजी टूर ऑपरेटरों सहित किसी को भी यदि असाधारण परिस्थितियों में यात्रा करने की आवश्यकता होती है तो वे ग्रेटर मुंबई के कार्यालय में पुलिस आयुक्त से अनुमति लेने के बाद कर सकते हैं। बता दें महाराष्ट्र में कोरोनोवायरस के 31 मामले सामने आने के साथ यह राज्य भारत में वैश्विक महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्य के रूप में उभरा है। स्वास्थ्य अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड में शनिवार देर रात पांच नए मामलों का पता चला।

MP : कांग्रेस नेताओं ने फ्लोर टेस्ट में जताया जीत का भरोसा, हरीश रावत बोले- BJP है नर्वस हम नहीं

उन्होंने कहा कि तीन कोरोनोवायरस संदिग्ध जो शनिवार को अहमदनगर सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भाग गए थे वे रविवार सुबह लौट आए। महाराष्ट्र में एहतियात के तौर पर 31 मार्च तक सभी स्कूलों, कॉलेजों, मॉल, स्विमिंग पूल, जिम और फिटनेस सेंटर, सार्वजनिक स्थानों, सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। आईआईटी-बॉम्बे ने अपने छात्रों, हॉस्टलर्स, फैकल्टी, स्टाफ, विजिटर आदि के लिए अन्य कड़े नियम लागू करने के अलावा 29 मार्च तक सभी क्लासरूम और लेबोरेटरी इंस्ट्रक्शन को भी निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।