Mumbai Omicron : क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी पर लगा ग्रहण, आज से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Mumbai Omicron : क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी पर लगा ग्रहण, आज से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू

ओमीक्रोन के खौफ के बीच मुंबई मुंलिस 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शहर में 144 धारा लागू

देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अब तक यह वेरिएंट कई राज्यों में दस्तक दे चुका है। इसको लेकर केंद्र और राज्य सरकार एक्शन में है। ओमीक्रोन के खौफ के बीच मुंबई  मुंलिस 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शहर में 144 धारा लागू करेगी। मुंबई पुलिस ने कहा है कि शहर में सीआरपीसी (आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 144 के तहत 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी और बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।
किसी कार्यक्रम में 50 लोग हो सकेंगे शामिल 
पुलिस ने यह भी कहा कि किसी आयोजन स्थल पर केवल 50 प्रतिशत क्षमता तक लोगों को किसी कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी और कार्यक्रमों के आयोजकों का पूर्ण टीकाकरण होना अनिवार्य होगा।मुंबई में बृहस्पतिवार से धारा 144 लागू करने का आदेश पुलिस उपायुक्त (संचालन) द्वारा सोमवार को जारी किया गया।
1639629831 mumbai
मुंबई में मिले कोरोना के 238 नए मरीज मिले
बता दें कि कल के आंकड़ों के अनुसार मुंबई में कोरोना वायरस के  238 नए मरीज मिले हैं तथा किसी संक्रमित के दम तोड़ने की पुष्टि नहीं हुई है।मुंबई मंडल में 417 मामले मिले हैं और एक मरीज की मौत हुई है। मुंबई मंडल में मुंबई और उसके उपनगर आते हैं।बुलेटिन के मुताबिक, पुणे मंडल में 297 नए मामले दर्ज किए हैं जबकि नासिक मंडल में 123, औरंगाबाद मंडल में 15, लातूर मंडल में 22, कोल्हापुर मंडल में 34, नागपुर मंडल में आठ और अकोला मंडल में नौ संक्रमित मिले हैं।पुणे मंडल में छह लोगों की मौत हुई है जबकि नागपुर, अकोला, औरंगाबाद और कोल्हापुर मंडल में किसी भी संक्रमित के दम तोड़ने की पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।