मुंबई की महापौर को मिला धमकी भरा पत्र, नवी मुंबई और रायगढ़ भेजी गईं पुलिस टीम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई की महापौर को मिला धमकी भरा पत्र, नवी मुंबई और रायगढ़ भेजी गईं पुलिस टीम

मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसके

मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसके बाद उन्होंने भायखला थाने में एक शिकायत दर्ज कराई।
परिवार के सदस्यों को जान से मारने की दी गई धमकी
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि दादर में उनके पुराने आवास पर मिले पत्र में उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है।
उन्होंने कहा कि पत्र में विजेंद्र म्हात्रे नामक व्यक्ति का उल्लेख है।
महापौर ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल को लिखा पत्र
महापौर ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल को पत्र लिखकर अपराधी की गिरफ्तारी और अपने परिवार के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है।
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज 
एक अधिकारी ने कहा कि भायखला थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (2) और 509 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच के तहत पुलिस टीम को नवी मुंबई के उरण, खारघर और पनवेल तथा रायगढ़ भेजा गया है।
वालसे पाटिल ने शाम को ट्वीट कर बताया कि पुलिस को पेडनेकर और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पत्र भेजने वाले का तत्काल पता लगाकर दंडित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।