मुंबई का करोड़पति ‘मुच्छड़ पानवाला’ गिरफ्तार, ड्रग्स मामले में NCB ने जारी किया था समन

ड्रग्स मामले में एनसीबी ने मंगलवार को मुंबई में प्रसिद्ध ‘मुच्छड़ पानवाला’ की दुकान के एक मालिक रामकुमार

बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अलर्ट है। ड्रग्स मामले में एनसीबी ने मंगलवार को मुंबई में प्रसिद्ध ‘मुच्छड़ पानवाला’ की दुकान के एक मालिक रामकुमार तिवारी को गिरफ्तार किया। ड्रग्स कनेक्शन में नाम सामने आने के बाद एनसीबी ने सोमवार को तिवारी को समन जारी किया था। 
दक्षिण मुंबई के केंप्स कॉर्नर में स्थित पान की यह दुकान बहुत प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां कुछ मशहूर हस्तियां अक्सर आती रहती हैं। अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की एक टीम ने पूछताछ के बाद तिवारी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि मादक द्रव्यों से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान तिवारी का नाम सामने आया था। 
इस मामले में शनिवार को खार और बांद्रा इलाके से 200 किलोग्राम मादक पदार्थों के साथ एक ब्रिटिश नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए नशीले पदार्थों में गांजा, ‘ओजी कुश’ (एक प्रकार का भांग) और मारिजुआना जैसे मादक पदार्थ शामिल थे। उनमें से कुछ अमेरिका से लाए गए थे। 
रामकुमार तिवारी को एनसीबी ने सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था और उसका बयान दर्ज किया गया था। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।