मुंबई : कारोबारी की पत्नी और प्रबंधक की हत्या, एक व्यक्ति को उम्र कैद की सजा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई : कारोबारी की पत्नी और प्रबंधक की हत्या, एक व्यक्ति को उम्र कैद की सजा

उन्होंने बताया कि प्रेम और राम को सबूत के अभाव में रिहा कर दिया गया जबकि भीम को

मुंबई : मुंबई की एक अदालत ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को अपने दोस्त के नियोक्ता की पत्नी और जुहू में एक व्यक्ति की हत्या मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई। यह घटना 2011 की है। बचाव पक्ष की वकील तृप्ति शेट्टी ने कहा कि न्यायाधीश प्रशांत पी राजवैद्य ने इस दोहरे हत्या मामले में दो लोगों को रिहा कर दिया। उनमें से एक आरोपी फरार चल रहा है। 
उन्होंने बताया कि टेक सिंह और राम सिंह दोनों योगेश सूचक नाम के एक व्यक्ति के घर में काम करते थे। शेट्टी ने कहा, ‘‘ 2011 में टेक सिंह और राम के साथ-साथ दो लोगों प्रेम सिंह और भीम सिंह पर सूचक की पत्नी कविता और सूचक के प्रबंधक प्रकाश की हत्या का आरोप लगा था। इन लोगों पर 3.94 लाख रुपये के गहने और इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी का भी आरोप था।’’ 
उन्होंने बताया कि प्रेम और राम को सबूत के अभाव में रिहा कर दिया गया जबकि भीम को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। वकील ने कहा, ‘‘ टेक सिंह मुकदमे के दौरान फरार हो गया।’’ इस घटना के समय सूचक कुछ काम के सिलसिले में अमेरिका गए हुए थे और उनके तीनों बच्चे स्कूल में थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।