मुंबई : बीच खाड़ी में फंसी नाव, बचाव अभियान जारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई : बीच खाड़ी में फंसी नाव, बचाव अभियान जारी

इन टीमों में तटरक्षक बल, पुलिस और अग्निशमन सेवा के कर्मी शामिल हैं।

मुम्बई : पूर्वी मुम्बई में माहुल गावहान गांव के समीप एक गहरी खाड़ी में रविवार को एक नौका कीचड़ में फंस गयी। नौके पर दो लोग सवार हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार बचाव टीमें स्थिति पर नजर रखे हुई हैं। इन टीमों में तटरक्षक बल, पुलिस और अग्निशमन सेवा के कर्मी शामिल हैं। अधिकारी ऊंची लहर का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि उससे नौका सुरक्षित जगह पहुंच जाएगी। 
अधिकारी ने कहा, ‘‘ नौका कोयला और टाटा जलबंधकों के बीच अपराह्न करीब चार बजे कीचड़ में फंस गयी। यह जगह खाड़ी तट से दूर है। पुलिस और अग्निशमन सेवा के कर्मी सूचना पाकर तट पर पहुंच गये। तटरक्षक बल को भी बचाव अभियान के लिए बुला लिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि बचाव अभियान देर रात तक चल रहा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।