Mumbai: ठाणे में महिला के साथ हादसा, मेट्रो पिलर की मेटल प्लेट गिरने से 37 वर्षीय महिला की हुई मृत्यु - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Mumbai: ठाणे में महिला के साथ हादसा, मेट्रो पिलर की मेटल प्लेट गिरने से 37 वर्षीय महिला की हुई मृत्यु

मुंबई मेट्रो के खंभे पर लगी लोहे की एक बड़ी प्लेट के गिरने से 37 वर्षीय महिला की

महाराष्ट्र के मुंबई में एक महिला के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें मेट्रो के खंभे पर लगी लोह की एक बड़ी प्लेट गिरने से 37 साल की महिला ने अपना मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस बात की सूचना ठाणे के एक सीनियर अधिकारी ने साझा की है। आपकों बता दें कि यह महिला सड़क पर कूड़ा बीनने का काम कर रही थी। 
ठाणे: मेट्रो पिलर की मेटल प्लेट गिरने से महिला की मौत | Thane: Woman dies  after metal plate of Metro pillar falls | ठाणे: मेट्रो पिलर की मेटल प्लेट  गिरने से महिला
ठाणे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई, जब महिला एक खंभे के पास कूड़ा बीनने गई, इस दौरान मेट्रो के खंभे पर लगी लोहे की एक बड़ी प्लेट सीधे उसके ऊपर गिर गई। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान लोकमान्य नगरपाड़ा की रहने वाली सुनीता बाबासाहेब कांबले के रूप में हुई है।
ठाणे पुलिस, नागरिक और आपदा बचाव दल मौके पर पहुंचे, भारी लोहे की प्लेट को हटाया और महिला के शरीर को बाहर निकाला। राबोदी पुलिस द्वारा सुनीता को ठाणे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि मेट्रो के खंभे से लोहे की प्लेट कैसे टूट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।