Mumbai: चलती लोकल ट्रेन में 24 साल की लड़की के साथ एक शख्स ने की अश्लील हरकत, FIR दर्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Mumbai: चलती लोकल ट्रेन में 24 साल की लड़की के साथ एक शख्स ने की अश्लील हरकत, FIR दर्ज

मुंबई सेंट्रल जीआरपी पुलिस ने मुंबई में चलती लोकल ट्रेन में 24 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर

मुंबई सेंट्रल जीआरपी पुलिस ने मुंबई में चलती लोकल ट्रेन में 24 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता चर्नी रोड स्टेशन से ट्रेन में चढ़ी और जैसे ही ट्रेन ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन पहुंची, एक अज्ञात व्यक्ति डिब्बे में चढ़ गया और महिला को अश्लील इशारे करने लगा।
 लड़की के साथ की छेड़छाड़
मुंबई सेंट्रल जीआरपी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया है, मुंबई जीआरपी ने कहा, मुंबई सेंट्रल जीआरपी पुलिस ने मुंबई में चलती लोकल ट्रेन में 24 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस की पकड़ से बाहर है आरोपी
उन्होंने आगे कहा,पीड़िता चर्नी रोड स्टेशन से ट्रेन में चढ़ी और जैसे ही ट्रेन ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन पहुंची, एक अज्ञात व्यक्ति डिब्बे में चढ़ गया और महिला को अश्लील इशारे करने लगा, अश्लील शब्द कहे और मौके से भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, आगे की जांच जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, आगे की जांच जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।