मुकुल रॉय ने की ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग, जानें मामला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मुकुल रॉय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा सांसद

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मुकुल रॉय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा सांसद अर्जुन सिंह को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। बता दें कि रविवार दोपहर को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में हिसंक झड़क के दौरान भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के सिर पर चोट लग गई थी। वही, मुकुल रॉय ने सोमवार को साल्ट लेक में आयोजित गणेश पूजा में शामिल होने के दौरान यह बात कही। 
1567494757 mukul
भाजपा नेता ने प्रदेश पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष की उपस्थिति में कहा, ‘‘भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए मुख्यमंत्री को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिये।’’ घोष और रॉय ने एक साथ उस पूजा पंडाल को दौरा किया जिसका प्रबंध तृणमूल कांग्रेस के विधायक ने आयोजित किया था। भाजपा नेताओं ने पूजा का शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।