MP: इंदौर के अस्पताल में महिला मरीज के साथ दुष्कर्म, पुलिस को आरोपी की तलाश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

MP: इंदौर के अस्पताल में महिला मरीज के साथ दुष्कर्म, पुलिस को आरोपी की तलाश

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली इंदौर नगरी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली इंदौर नगरी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक सरकारी अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ अस्पताल के कर्मचारी ने दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता महिला की आयु 50 साल है और वह अपना इलाज करवाने के लिए अस्पताल में आई थी।
उधर, पुलिस ने इस मामले में फौरन केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की कड़ाई से तलाश कर रही है। संयोगितागंज पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि घटना 28 जुलाई को इन्दौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवाईएच) में हुई और सोमवार को 32 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है उसकी तलाश की जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी जिले धार की रहने वाली महिला 28 जुलाई को डायलिसिस कराने के लिए एमवाई अस्पताल में आई थी। उन्होंने कहा कि इस दौरान वार्ड बॉय कथित तौर पर कपड़े बदलने के लिए उसे एक अलग कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। त्रिपाठी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने महिला को पुलिस के पास जाने से रोकने के लिए उसे सामाजिक बदनामी का डर बताया और दो दिनों के लिए उसे अस्पताल के निजी वार्ड में रखा।
उन्होंने कहा कि बाद में आरोपी ने महिला को एक हजार रुपये देकर घर वापस भेज दिया। उन्होंने बताया कि दो दिन बाद पीड़िता ने कथित घटना की जानकारी मीडिया को दी और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद घटना का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।