MP : मुरैना में 6 वर्ष की मासूम के साथ हुआ दुष्कर्म, प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर घर पर चलाया बुलडोजर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

MP : मुरैना में 6 वर्ष की मासूम के साथ हुआ दुष्कर्म, प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर घर पर चलाया बुलडोजर

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर के देवगढ़ थाना क्षेत्र के खितौरा गांव में आज छह वर्ष की मासूम

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर के देवगढ़ थाना क्षेत्र के खितौरा गांव में आज छह वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक, बच्ची अपने पिता के लिए बीड़ी का बंडल लेने के लिए दुकान पर गई थी, जहां आरोपी दुकानदार ने बच्ची को चॉकलेट व बिस्किट का लालच दिया। और जब बच्ची उसके पास गई तो आरोपी ने दुकान की पीछे बने कमरे में ले जाकर उसका मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। इसके अलावा आरोपी ने बच्ची को धमकी दी थी कि, उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।   
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया है मामला
दुष्कर्म के बाद पीड़ित बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया और 24 घंटे के अंदर उसके घर पर बुलडोजर चलकर ध्वस्त कर दिया। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

1651655494 morena

आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है पुलिस
आरोपी का घर गिराने के लिए पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए एसडीएम जौरा की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया। इसके अलावा पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश कर रही है। इस मामले में  देवगढ़ थाना प्रभारी सुखदेव सिंह चौहान ने बताया कि, दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके घर पर बुलडोजर से कार्रवाई की गई है और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।