मध्यप्रदेश : टेरर फंडिग के आरोप में ISI के लिए काम कर रहे 5 लोग गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्यप्रदेश : टेरर फंडिग के आरोप में ISI के लिए काम कर रहे 5 लोग गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की सतना क्राइम ब्रांच ने टेरर फंडिंग मामले से जुड़े एक ग्रुप के 5 लोगों को

मध्य प्रदेश की सतना क्राइम ब्रांच ने टेरर फंडिंग मामले से जुड़े एक ग्रुप के 5 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी आरोपी पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी के लिए काम कर रहे थे। बुधवार शाम को क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग कई जगहों पर छापा मारकर इन्हें हिरासत में लिया। साथ ही एटीएस की टीम भी सतना पहुंच गई और जांच में जुट गई है। 
सूत्रों के अनुसार आरोपियों के पास मौजूद फोन और लैपटॉप से 13 पाकिस्तानी फोन नंबर मिले हैं। इन नंबरों का प्रयोग वह पाकिस्तान में वीडियो कॉल और व्हाट्सएप संदेश भेजने के लिए किया करते थे। जिन्हे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के नाम बलराम सिंह, भागवेंद्र सिंह, सुनील सिंह, शुभम तिवारी और पांचवे आरोपी का नाम अभी तक पता नहीं चल सका है। बता दें कि गिरफ्त में आए एक आरोपी  बलराम को इससे पहले भी भोपाल एटीएस ने आठ फरवरी 2017 को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा भागवेंद्र सिंह को इंदौर एसटीएस ने गिरफ्तार किया था जबकि सुनील सिंह 2014 से देश विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित था लेकिन एटीएस उसे पकड़ नहीं पा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।