केरल सरकार ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के तीन साल पहले पद संभालने के बाद से उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां डालने पर 119 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किये हैं।
विधानसभा वेबसाइट पर डाले गये जवाब में कहा गया कि मामले 12 राज्य सरकार के या अर्द्धसरकारी कर्मचारियों और केन्द्र सरकार के एक कर्मचारी के खिलाफ दर्ज किये गये हैं।
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता एम के मुनीर ने जनवरी 2019 के विधानसभा सत्र के दौरान यह सवाल पूछा था लेकिन गृह विभाग का भी जिम्मा संभाल रहे मुख्यमंत्री का जवाब हाल में वेबसाइट पर डाला गया है। इसमें कहा गया कि सरकारी कर्मचारियों के अलावा 106 लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने पर मामले दर्ज किये गये।