मकर संक्रांति के त्योहार पर गंगासागर में 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मकर संक्रांति के त्योहार पर गंगासागर में 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान

आज पूरा देश मकर सक्रांति का त्योहार धूमधाम से मना रहा है। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल में

आज पूरा देश मकर सक्रांति का त्योहार धूमधाम से मना रहा है। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगासागर में 31 लाख से अधिक लोग पुण्य स्नान कर चुके हैं आज शाम 6 बजकर 53 मिनट पर मकर संक्रांति पुण्य स्नान प्रारंभ हो रहा है।जो रविवार शाम 6 बजकर 53 मिनट तक जारी रहेगा। लिहाजा गंगासागर मेले में भीड़ बढ़ने लगी है।वहीं इस मकर सक्रांती पर प्रशासन का मानना ​​है कि इस साल की भीड़ अब तक का रिकॉर्ड तोड़ देगी।
इसलिए घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं। काफी संख्या में पुलिस भी तैनात की गई है।गंगासागर-बक्खली विकास परिषद एवं सागर पंचायत समिति ने समुद्र को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दिन, दो बीमार भक्तों को कोलकाता के अस्पताल में हवाई मार्ग से लाया गया। इनमें से एक नेपाल का रहने वाला है। दूसरा गोसाबा का रहने वाला है।
पुलिस ने किए कड़े इंतजाम
वहीं राज्य बिजली मंत्री अरूप बिस्वास ने कहा। 31 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पहले ही समुद्र में पवित्र स्नान कर चुके हैं।अगले दो दिन और भीड़ होगी। नतीजतन प्रशासन का मानना ​​है कि श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख से अधिक हो सकती है। रविवार को तीर्थयात्रियों को पूरे दिन स्नान का समय मिलेगा, लेकिन इस बार संक्रांति का रात्रि में पुण्यलग्न भी है। इसलिए जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त 33 हाई मास्ट लाइट और 90 लैम्पपोस्ट लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।