आदिवासी विरोधी है मोदी सरकार : दिग्विजय सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आदिवासी विरोधी है मोदी सरकार : दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को आदिवासी विरोधी सरकार बताते हुए आरोप लगाया है कि

मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को आदिवासी विरोधी सरकार बताते हुए आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने आदिवासियों को उनकी जमीन से बेदखल कर दिया। दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर अपने सवालों की कड़ी में आज केंद्र सरकार से आदिवासियों से जुड़े सवाल किए।

उन्होंने कहा कि 2014 के अपने घोषणापत्र में भाजपा ने कहा था कि वह आदिवासियों के लिए नई आर्थिक गतिविधियां शुरू करेगी। सुनिश्चित किया जाएगा कि आदिवासी अपनी भूमि से जुदा ना हो, मगर मोदी सरकार ने आदिवासियों को जमीन से बेदखल कर दिया।

digvijay tweet

उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा 1.53 करोड़ आदिवासी निवास करते हैं और यहीं उनके साथ सबसे ज्यादा अपराध भी होते हैं। अत्याचार के इन मामलों में अदालत में परीक्षण ही पूरा नहीं होता।

Digvijay Tweet

दिग्विजय सिंह ने सवाल किया कि क्या वन अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन वन अधिकारियों को आदिवासियों को गोली मारने के असीमित अधिकार नहीं देते। क्या ये वन अधिकारियों को आदिवासियों से अधिकार वापस लेने और उन्हें जबरदस्ती स्थानांतरित करने का अधिकार नहीं देते है। ऐसे ‘डिक्टेटरशिप’ वाले संशोधन क्यों हैं।

Digvijay tweet

दिग्विजय सिंह ने शिक्षा के मुद्दे पर बीजेपी सरकार से पूछे 10 सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।