विधायक ने चौपाल लगा सुनीं समस्याएं

राजकुमार ठुकराल ने भ्रमण कर एवं चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया एवं

रुद्रपुर : राधाकांतपुर में विधायक राजकुमार ठुकराल ने भ्रमण कर एवं चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया एवं होने वाले विकास कार्यों को चिह्नित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष जलभराव एवं सड़क निर्माण सहित अन्य होने वाले विकास कार्यों को रखा। 
विधायक ठुकराल ने कहा विकास हेतु धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क निर्माण एवं नाला निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा बनाने हेतु वह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। विधायक ठुकराल ने कार्यकर्ताओं को आने वाले पंचायत चुनाव में जुट जाने का भी आह्वान किया। 
उन्होंने कहा विकास कार्यों की बदौलत पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार अपना परचम लहराएंगे। इस दौरान प्रमोद बोरा, कमलापति पुरोहित, भवानंद, जगत सिंह, सीमांत, दौलत सिंह, दिनेश सिंह, देव सिंह, पप्पू, लक्ष्मण बारोट, मनोज पानू, गगन, लोकेश मेहरा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।