देश में कई राजनीतिक दलों के लिए चुनावी रणनीति तैयार करने वाले प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC के ठिकानों पर पुलिस पुलिस की छापेमारी चल रही है। गोवा पुलिस ने पोरवोरिम शहर से आई-पीएसी के एक सदस्य को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
गोवा पुलिस ने शुक्रवार को पोरवोरिम के कई बंगलों में छापेमारी की कार्रवाई की। यहां 8 बंगले I-PAC ने किराए पर ले रखे हैं। इस छापेमारी में पुलिस ने I-PAC के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने गांजा बरामद किया। 28 वर्षीय गिरफ्तार युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।
उत्तराखंड चुनाव : प्रचार के आखिरी दिन पूरी ताकत झोंकेगी BJP, मैदान में उतरेंगे PM और शाह
गौरतलब है कि प्रशांत किशोर पिछले करीब ढाई साल से ममता बनर्जी की पार्टी TMC के लिए चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले ही प्रशांत और TMC के बीच रिश्तों में खटास की बड़ी खबरें सामने आई थीं।