मेघालय के सीएम ने बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र सरकार से मांगी सहायता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मेघालय के सीएम ने बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र सरकार से मांगी सहायता

मंगलवार को वेस्ट गारो हिल्स क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा राज्य के गृह मंत्री जेम्स पांगसांग

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने वेस्ट गारो हिल्स जिला और खासी हिल्स क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र सरकार से सहायता मांगी है। बाढ़ की वजह से राज्य में 1.3 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री प्रेस्टोन टायन्सोंग और पर्यटन मंत्री मेतबाह लिंगदोह ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मंगलवार रात को मुलाकात की और उनसे सहायता की अपील की। मंगलवार को वेस्ट गारो हिल्स क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा राज्य के गृह मंत्री जेम्स पांगसांग कोंगकाल संगमा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री क्रिमेन शैला और कई क्षेत्रों के विधायकों ने किया। 
जिला प्रशासन ने अभी तक यहां 22 राहत शिविर स्थापित किए हैं। पिछले 10 दिनों से मेघालय में हो रही लगातार बारिश की वजह से यहां की दो नदियों, ब्रह्मपुत्र और जिनजिराम का जलस्तर बढ़ने से वेस्ट गारो हिल्स जिले के मैदानी भागों में पानी भर गया था। 

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद, प्रशासन सो रहा है : प्रियंका गांधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।