हो सकता है इस बार शिवपुरी से चुनाव न लडूं - यशोधरा राजे सिंधिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हो सकता है इस बार शिवपुरी से चुनाव न लडूं – यशोधरा राजे सिंधिया

आवागमन में शहर के लोगों को मुश्किलें आती हैं। खेल मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी तरफ से

मध्यप्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आज कांग्रेस शासित शिवपुरी नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हो सकता है कि इस बार वे यहां से चुनाव न लड़े। शिवपुरी से विधायक श्रीमती सिंधिया ने यहां कालीमाता मंदिर के पास विकास पर्व कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए यह नाराजगी भरा वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों को सुधारने के लिए उन्होंने शिवपुरी नगर पालिका को लगभग आठ करोड़ रुपए दिलाए थे, लेकिन एक भी सड़क का निर्माण कार्य नहीं किया गया।

इससे आवागमन में शहर के लोगों को मुश्किलें आती हैं। खेल मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी तरफ से शहर की स्थिति बेहतर करने के लिए पूरे प्रयास किए। इसमें अन्य विभागों के अधिकारियों ने अच्छा काम किया, लेकिन नगर पालिका ने उदासीनतापूर्ण रवैया अपनाते हुए सड़क के निर्माण शुरू नहीं किए। इन सब बातों से आहत होकर हो सकता है कि इस बार वे शिवपुरी से चुनाव नहीं लड़े। शिवपुरी नगर पालिका में कांग्रेस का बहुमत है। नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह और उपाध्यक्ष अनिल शर्मा कांग्रेस के हैं। शिवपुरी शहर में सीवर खुदाई के बाद सभी विभागों ने अपनी सड़कें पूरी नई बनाई हैं, जबकि नगर पालिका की सड़कें अभी तक नहीं बन पाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।