मुंबई की 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 की मौत, 15 लोग घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई की 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 की मौत, 15 लोग घायल

मुंबई के ताड़देव इलाके में स्थित 20 मंजिला ईमारत में भीषण आग लगने की घटना में गंभीर रूप

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के ताड़देव इलाके में स्थित 20 मंजिला ईमारत में भीषण आग लग गई। घटना में गंभीर रूप से घायल चार लोगों में से 7 की मौत हो चुकी है, वहीं अन्य 15 घायल लोगों का अस्पताल में इलाज़ जारी है। घटना स्थल पर मौजूद दमकल की 13 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि गोवालिया टैंक में गांधी अस्पताल के सामने स्थित इमारत ‘कमला’ में सुबह करीब सात बजे आग लगी। उन्होंने कहा, ”यह 20 मंजिला इमारत है। आग इसकी 18 वीं मंजिल पर लगी। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन अभियान में दमकल की 13 गाड़ियों और पानी के सात टैंकरों को लगाया गया।” 
1642826495 fire mumbai 1
उन्होंने कहा कि इसे तीसरे स्तर (भीषण) की आग बताया गया है। अधिकारी ने बताया कि आग में कम से कम 15 लोग झुलस गए, जिन्हें नजदीकी भाटिया अस्पताल ले जाया गया है।  वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य का इलाज गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर है।”
उन्होंने कहा, ”अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया है कि घायलों में से 12 को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है।” घटना स्थल पर पहुंची मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, छह वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी और उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। आग की लपटों पर काबू पा लिया गया है लेकिन धुआं बहुत बड़ा है। सभी लोगों को बचा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।